पुलिस और भाजपाइयों के बीच झूमाझटकी, पुलिसकर्मियों को आई चोटे, 450 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाया गया सेंट्रल जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान किया था। जिसके तारतम्य में प्रशासन/पुलिस द्वारा 03 स्थानों में बेरिकेटिंग कराई गई थी। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी/भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 8000 से 9000 की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

कार्यक्रम पश्चात् जब रैली निकाली गई तब भारतीय जनता पार्टी/भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेट्स को तोड़ा गया एवं कई स्थानो में कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की गई, जिसमें कुछ पुलिस वालों को चोटे आयी और कुछ को फ़्रैक्चर हुआ है। लगभग 450 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *