पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने एसपी ऑफिस पहुंचा युवक

बिलासपुर : जबड़ापारा निवासी पीड़ित अमितेश मिश्रा ने पत्नी और ससुराल वालों पर ब्लेकमेल का आरोप भी लगाया है. एक युवक एसपी ऑफिस के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका.

एसपी दफ्तर के पुलिसकर्मियों ने युवक से पेट्रोल से भरा बोतल छीनकर समझाइश दी. युवक ने बताया कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर वह सुसाइड करने एसपी ऑफिस पहुंचा था.

उन्होंने बताया कि शादी के बाद एक महीने से पत्नी घर से गायब है. पुलिस से कई बार गुहार लगा चुका है. सरकंडा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज है. युवक ने बताया कि उनकी पत्नी रायपुर में रहती है और वह दूसरी शादी कर ली है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *