सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, 10 नए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की तैयारी

 रायपुर : इसी महीने सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। सीएम भूपेश बघेल के ऐलान के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 10 नए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली है। इनमें नए शिक्षा सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज योजना के तहत रायगढ़ में एक नया कॉलेज खोला जाएगा।

इस पर मुख्य सचिव से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 27 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में 10 कॉलेज के नाम तय कर लिए गए हैं। इन कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों को जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय रायपुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय दुर्ग।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय राजनांदगांव।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय जगदलपुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय कांकेर।

शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर।

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोरबा।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद।

शासकीय नवीन महाविद्यालय रायगढ़।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *