नक्सलियों ने धारदार हथियार से उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, शव के पास फेंके पर्चे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित एक गांव के उप सरपंच की 10 से 11 हथियारबंद नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव में ही फेंक कर फरार हो गए। मामला चारला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की चारला एरिया कमेटी के सदस्य देर रात बस्तर के सुकमा जिले से लगे भद्रादि कोत्तागुडम जिले के कुर्नापल्ली ग्राम पंचायत के उप सरपंच इरपा रामू के घर पहुंचे और पहले परिजनों के सामने ही उसकी पिटाई की। फिर अपने साथ जंगल की तरफ लेकर गए।

जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर उप सरपंच की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को गांव में फेंक दिया। शव के पास में नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके। परिजन और इलाके के ग्रामीणों ने सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *