ब्लैकमेल कर 18 लाख रुपये की लूट, फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

भिलाई: ब्लैकमेल करने वाली एक फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियां महिला पुलिस अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया करती थी। प्रार्थी से बीते 2 साल के दौरान उसे डरा-धमका कर खाते में 18 लाख रुपये जमा करवा लिया था।

आरोपियां बलात्कार के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखा कर पैसा मांगती थी। वहीं प्रार्थी से डरा – धमका कर लिये गये रकम को मकान बनवाने , बोर खुदवाने तथा ईलाज करवाने में खर्च कर चुकी है। आरोपिया के कब्जे से पुलिस ने मोबाईल फोन, सीम कार्ड, ए.टी.एम. कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *