रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया में वायरल एक “लापता“ पोस्टर को जारी किया है..जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसदों को ट्रेन के मुद्दे पर लापता बताया गया है.. मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।
सोशल मीडिया में वायरल एक “लापता“ पोस्टर कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को लापता बताया है। इस मामले में मोहन मरकाम ने कहा कि कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इन सांसदों का घेराव करेंगे। मोहन मरकाम ने कहा है कि ट्रेन रद्द होने से आम जनता परेशान है और भाजपा सांसद केंद्र से कोई बात नहीं करते।
बता दें कि ट्रेनों को रद्द करने को लेकर अब जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्रेनों को रद्द करने को लेकर रेल मंत्री केंद्र सरकार व स्थानीय भाजपा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस रेलवे पर प्रदेश के रेल यात्रियों की अनदेखी करने का आरोप लगा रही है।
कांग्रेस का कहना है कि देश का सबसे आय देने वाला जोन होने के बाद भी लगातार प्रदेश के रेल सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद ना तो रेल अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि कोई पहल कर रहे हैं। सीधे तौर पर प्रदेश के रेल यात्रियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
इधर कांग्रेस ने रेलवे के और रेल मंत्रालय के इस रवैए को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। पुतला दहन और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन के बाद अब कांग्रेस ने स्थानीय भाजपा सांसद का निवास घेरने की चेतावनी दी है। हालांकि, ट्रेनों को लेकर हो रहे इस सियासत के बीच स्थानीय सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड से चर्चा कर ट्रेनों की बहाली की दिशा में प्रयास करने की मांग करने की बात कही है।











