JCCJ अध्यक्ष रेणु जोगी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में भर्ती

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेणु जोगी का गुरुवार दोपहर में शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुवार शाम को फ्लाइट से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

अमित जोगी ने अपनी माता रेणु जोगी की तबियत खराब होने की जानकारी ट्वीटर पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – आज मां डॉक्टर रेणु जोगी को मधुमेह (डायबिटीज) के आगामी इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जा रहा हूं। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना अवश्य करें।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *