नाबालिगों ने मामा की 7 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, दोबारा पहुंचे तो किया पुलिस के हवाले

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों ने अपने मामा की 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने समाज के कारण मामले में कोई आवाज नहीं उठाई, लेकिन इससे दोनों का डर खत्म हो गया और दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की। जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 4 महीने पहले 13 साल और 15 साल के लड़के अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग अपने घर चले गए।

शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। मामी ने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *