बीजेपी की नई टीम को लेकर सियासत, पूर्व मंत्री ने कहा – अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी समीकरण को बैठाते हुए नई टीम का चयन किया गया है।

वहीं भाजपा की नई टीम को लेकर अब सियासत गरमा गई है। एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। भाजपा की नई टीम को लेकर मंत्री कवासी लकमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ जिम्मेदारी बदली है, चेहरा पुराना ही है। नई टीम से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नई टीम पूरी तरीके से संतुलित है, सभी को साथ लेकर आगे चला जा रहा है। कांग्रेस के नेता हमारी सक्रियता से घबराए हुए हैं और डरे हुए हैं। किस पार्टी को कितना फर्क पड़ेगा या आने वाले विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी की नई टीम को लेकर कहा कि प्रदेश भाजपा में ऊपर से नीचे तक सबको बदल दिया गया है, यह फिजूल की कवायद साबित होगी। राज्य में भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है नवीन टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। नवाचार और समर्पण के साथ कार्य करेगी। मिशन 2023 विजय संकल्प के साथ इतिहास रचेगी। टीम के सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी नई कार्यकारिणी को लेकर कहा है कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। हम सभी को मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ना है। प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ना है। मिशन 2023 में हम फिर कमल खिलाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *