तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर

 रायपुर : छत्तीसगढ़ रायपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक शहर के घड़ी चौक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक के पैर में चोट लगी, जिसमें पैर टखने के ऊपर से टूट गया।

वही मौके पर राहगीर रुके और घायल युवक की मदद कर उसे ऑटो से मेकाहारा ले जाया गया है। वही मौके पहुंचे लोगों ने 108 को भी घटना की सूचना दी।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था और बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *