बिलासपुर : कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नही रह गयी है। अनन्त चतुर्दशी के बाद पितृ पक्ष को 7 दिन हो गए अभी तक गणपति विसर्जन के नाम पर मारपीट और हत्या जारी है।
शुक्रवार की रात चकरभाठा के तेलसरा गांव में फिर विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई।
हमलावर हत्या के बाद शव को गली में छोड़कर भाग निकले। देर रात हुई इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
घटना की सूचना पर पहुची चकरभाठा पुलिस के मुताबिक चकरभाठा निवासी संदीप सिंह ठेकाकर्मी है। दो दिन से वह अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को ही घर लौटा देर रात पुरानी रंजिश पर उसकी हत्या कर दी गयी।
पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ संदेहियो को पकडा गया है। जिनसे पूछताछ जा रही है।











