सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात करने बालोद जिला के बेलौदी पहुंचे

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी (हल्दी) पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाज़ार चौक पहुंचकर ग्रामीणों की आस्था का केन्द्र शीतला मन्दिर एवं दुर्गा मंदिर पहुंचकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रगति के लिए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह शीतला मंदिर 70-75 साल प्राचीन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी को पूजा के उपरांत पीत वस्त्र भेंट किये।


बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच श्रीमती कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पत्नी शिल्पा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक भूपेन्द्र की कमी तो पूरी नही हो सकती। अब मासूम कान्हा की परवरिश अच्छे से करनी होगी। उन्होंने शिल्पा के सिर पर हाथ रखकर दुखी न होने का अनुरोध किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *