कानपुर । बुधवार को मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। वह कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों और उनके फैंस को झकझोरकर रख दिया है। बॉलीवुड के सेलेब्स ने कुछ ऐसे दी राजू को श्रद्धांजलि।
एक्टर, सांसद रवि किशन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा एक बेहतरीन कॉमेडी कलाकार, नेता प्रिय राजू श्रीवास्तव जी हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। आप बहुत याद आएंगे, विनम्र श्रद्धांजलि। वही दूसरी ओर राजू की फोटो पर लिखा कि हंसाने वाला, रुला गया।










