कानपुर/ Comedian Raju Srivastav Death : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में एम्स में निधन हो गया है। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव आज जिंदगी से हार गए। सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। ऐसे में उनके निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। राजू श्रीवास्तव के निधन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।
2022-09-21











