छ.ग.के युवाओं के लिए CRPF में जाने का सुनहरा मौका,इतने पदों पर निकली भर्ती…

रायपुर  : नौकरी की तलाश कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश के 400 युवाओं की CRPF में भर्ती होगी। युवाओं की भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी के पद पर होगी।

जानकारी के  मुताबिक भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर महीने से शुरू होगी। इस दौरान बीजापुर, दंतेवाडा, सुकमा के युवाओं की भर्ती होगी।

कुल पदों की संख्या – 400

सातों जिलों में 2100 स्थानीय युवाओं की भर्ती

ऐसे में नक्सलियों ( naxali) खिलाफ ऑपरेशन में फोर्स को एक बड़ा फायदा मिलेगा। इससे पहले बस्तर फाइटर्स फोर्स में भी बस्तर के सातों जिलों में 2100 स्थानीय युवाओं की भर्ती की जा चुकी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *