दो ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा, आसपास के लोगों की बची जान, घायल चालक अस्पताल दाखिल

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भिलाईखुर्द के पास बुधवार को दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर का चालक वाहन में ही दब गया। उसका ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। आसपास बच्चे भी खेल रहे थे। महिला भी गुजर रही थी। एक बड़ी घटना होने से बच गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। उरगा थाने के एएसआई बलिराम निराला ने बताया कि चांपा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कोरबा की ओर से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। एएसआई ने कहा कि हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रेलर रमे लाल पटेल के घर में जा घुसा। उसका पड़ोसी हेतराम पटेल, उसकी मां और दो बच्चे दरवाजे के पास ही बैठे हुए थे। ट्रेलर को अपनी ओर आता देख सभी इधर उधर भागने लगे। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेलर में फंसे चालक बचु सोनी को बड़ी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचु सोनी बेलादुला का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों ट्रेलर को जब्त कर लिया है। दूसरे ट्रेलर के चालक को मामूली चोट आई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *