श्रीलंका व इंग्लैंड की टीम पहुंची रायपुर, कल करेंगे अभ्यास

रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच खेलने के लिए श्रीलंका लीजेंड और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम रविवार को राजधानी रायपुर पहुंची। जिसमें सनत जयसूर्या, दिलशान, इयान जयरत्ने के अलावा अन्य खिलाड़ी शामिल थे। इन सभी खिलाडिय़ों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्वामी विवेकानंद विमानतल से कड़ी सुरक्षा में नया रायपुर में स्थित मेफेयर रिसार्ट ले जाया गया। जहां सोमवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।
रायपुर में कुल पांच मैच खेले जाने हैं जिसमें दो लीग मैच और दो सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों लीग मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। पहले दिन का मैच छत्तीसगढ़ की जनता फ्री में देख सकेगी जबकि दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के टिकट खरीदना होगा। 27 सितंबर को बांग्लादेश लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच पहला लीग मैच दिन में साढ़े तीन बजे से और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से आस्ट्रेलिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *