नये सीएम के चयन में उनकी राय नहीं लेने से नाराज़ अशोक गहलोत के 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राजस्थान- मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए इस वक्त जबरदस्त खींचतान चलने के बीच राजस्थान कांग्रेस ने आज शाम 7 बजे तय की गई कांग्रेस विधायकों की बैठक अब रद्द हो चुकी है. इस बीच गहलोत समर्थक 92 विधायकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. ये विधायक कुछ देर पहले कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के घर जमा हुए. यहां पर इन विधायकों से इस्तीफा लिया गया. अब ये इस्तीफा स्पीकर को सौंपा जाएगा.  इन विधायकों का कहना है कि नए सीएम के चयन में उनकी राय नहीं ली गई है. इससे वे बेहद नाराज हैं. विधायक बस में सवार होकर सीपी जोशी के आवास की तरफ निकल चुके हैं. वर्तमान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना है. अब सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की उम्मीद सबसे ज्यादा है. लेकिन कांग्रेस के लिए ये फैसला इतना आसान नहीं होने वाला है.

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *