बॉडी डबल सागर पांडे का निधन, सलमान खान ने जताया दुख; कहा- दिल से शुक्रिया…

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सलमान खान के हमशक्ल और बॉडी डबल सागर सलमान पांडे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिम में वर्कआउट करते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया। वह सलमान खान की कार्बन कॉपी के नाम से मशहूर थे। इस दुखद घटना पर सलमान खान ने भी पोस्ट किया और कलाकार को याद किया।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सागर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दिल से शुक्रिया अदा करता हूं आपका। आप मेरे साथ रहे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। सागर आपका शुक्रिया। एक्टर के पोस्ट पर संगीता बिजलानी ने भी दुख जताया।

सागर पांडे मनोरंजन इंडस्ट्री के बॉडी डबल की तरह काम करते थे। शुक्रवार को वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे और इस दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। स्पताल में ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *