पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से जाना मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल, कहा- हरसंभव मिलेगी मदद

नई दिल्ली  : सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक है। वह मेदांता अस्पताल की ICU में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है। 24 घंटे वह डॉक्टर्स की निगरानी में है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मोदी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि हर संभव मदद जी जाएगी।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट कर लिखा कि मुलायम सिंह जी की खराब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस बीच मुलायम सिंह यादव की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही सपा समर्थक मेदांता अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। इसके चलते समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट करते हुए अपील की गई कि अस्पताल के बाहर भीड़ ना लगाएं। वहीं अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और चाचा राम गोपाल यादव के साथ मेदांता अस्पताल से लौट चुके हैं। अखिलेश यादव सहित ये सभी लोग रविवार की दोपहर को ही मेदांता पहुंचे थे।

बता दें कि समाजवादी पार्टी  के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (82) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित किया गया है। बीमार होने के बाद यादव पिछले एक पखवाड़े से वहां अस्पताल में भर्ती हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *