कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी तरुण कुमार श्रीवास पिता महेश श्रीवास (25) ने घर में बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी महेश श्रीवास का पुत्र तरुण कुमार बांकी मोगरा अंतर्गत पुरेना मोड के पास सेलून दुकान का संचालन करता था। विगत शुक्रवार की रात वह दुकान से घर पहुंचा था। परिजनों ने खाना खाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। वह पानी पीकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसके कमरे में पहुंचे। वह मयार में कपड़े का फंदा बनाकर लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई चंद्रशेखर वैष्णव और प्रधान आरक्षक अनुज सिंह आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल मौके पर पंहुचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मर्ग के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
2022-10-08











