CG NEWS : दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने गया था 10वी का छात्र, डूबने से हो गई मौत

दुर्ग। भिलाई स्थित मरोदा डैम में डूबने से दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई है। आज एसडीआरएफ के गोताखोरों ने मृतक छात्र का शव डैम से बाहर निकाला। मृतक छात्र अपने दस दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर को डैम के किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीँ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उतई थाना पुलिस ने बताया कि मृत छात्र भिलाई के सेक्टर 10 का रहने वाला है। गीतांश हिरवानी गुरुवार को डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। वहीँ सभी एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच गीतांश डैम के पानी की ओर गया और उतरकर नहाने लगा। जब दस मिनट बाद वह वापस नहीं आया तब सभी ने जाकर देखा तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद सभी बहुत डर गए थे। इसलिए काफी देर बाद परिजनों को इसकी बताया कि गीतांश डैम में डूब गया है। सुचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव को बहार निकला, फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *