आव देखा न ताव दरोगा ने मांग में भर दिया सिंदूर, रोकती रही महिला!

बेगूसराय :  सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कब कौन रातों रात स्टार बन जाए इसका कोई पता नहीं चलता। वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो मौजूद है। लेकिन आज हम एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार का है। जहां एक दरोगा ने महिला की मांग में जबरन सिंदूर डाल रहा है। वहीं वीडियो में दिखाया जा रहा है कि महिला उनको रोकती नजर आ रही है। लेकिन फिर भी दरोगा मानते नहीं और उनके मांग में एक बार नहीं कई बार सिंदूर भर देते है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा का नाम सुमन कुमार है। वहीं महिला का नाम छोटी देवी है। बताया जा रहा है कि दरोगा और छोटी देवी के बीच प्रेम प्रसंग है। वहीं दरोगा बेगूसराय जिल के भगवानपुर थाने में पदस्थ है। इसी दौरान दरोगा का छोटी देवी से मुलाकात हुआ। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि प्यार तक आ गई। जिसके बाद दरोगा का तबादला दूसरे जगह पर हो गया। तबादले के बाद सुमन कुमार छोटी देवी के साथ सूर्यगढ़ा रहने लगे।

छोटी देवी ने बताया कि उन दोनों ने 2020 में ही अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल दोनों सुभाष चौक के पास एक मकान में रहते हैं। इसी दौरान महिला के कुछ रिश्तेदार मिलने पहुंचे। उन्होंने पूछताछ शुरू की। उसके बाद दरोगा ने महिला की मांग में सिंदूर डालकर ये बताया कि वो महिला के साथ उसकी मर्जी से रह रहे हैं। छोटी देवी ने बताया कि दरोगा पर उनके परिवार वाले गलत आरोप लगा रहे हैं। दरोगा से उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम किया है और शादी की है। उनका पति बेरोजगार है और खर्चा पानी नहीं देता था।

बता दें कि महिला पहले से ही दो बच्चे की मां है। महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और दरोगा के साथ रहती है। वहीं दरोगा भी शादीशुदा है और उनके 4 बच्चें है। हालांकि, दोनों अभी साथ दिख रहे हैं और दोनों ने राजी खुशी से साथ रहने की बात कही है। दोनों परिवार वालों को दोनों की शादी की बात भी पता है। लेकिन, महिला के मायके वालों ने शादी का वीडियो वायरल कर दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *