जुड़वा बच्चों की मां बनीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, पीरामल परिवार में गूंजी किलकारी

देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। बता दे मुकेश अंबानी के घर एक नहीं बल्कि दो किलकारियां गूंजी है। बता दें देश के अरबपति अब नान बन गए है। ईशा अऔर आनंद पीरामल माता-पिता बन गए है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद अब जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। ईशा ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है।

इतना ही नहीं बच्चे होने के बाद दोनों के नामांकरण भी कर दिया गया है। अंबानी फैमली ने बेबी गर्ल का नाम आदिया और बेबी बॉय का नाम कृष्णा रखा है। जानकारी के मुताबिक ईशा अंबानी और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। ईशा ने 19 नवंबर यानी शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस तरह पूरे अंबानी और पीरामल परिवार में खुशियां आ गई हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *