पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज शास. उच्च. माध्य. विद्यालय मुजगहन में चलाया गया “नशामुक्ति अभियान”

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मुजगहन के शास.उच्च.माध्य. विद्यालय में नशामुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति जागरूक किया गया।धमतरी पुलिस द्वारा शास. उच्च.माध्य.विद्यालय मुजगहन में “नशामुक्त धमतरी” में अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य आज के युवा पीढ़ी को नशे दुष्प्रभाव तथा उससे नशे से बढ़ते अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम “नशामुक्त धमतरी” के अंतर्गत नशा उन्मूलन के तहत गुढ़ाखु, गांजा, बीड़ी, सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से नशे लेने पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बतलाते हुए जागरूक किया गया।

क्योंकि नशे में वाहन चलाने वालों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए यह अभियान व्यापक तौर पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है। डीएसपी रागिनी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को नशामुक्त अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि आज से सभी अपने-अपने परिवार, रिस्तेदारों, दोस्तों के यहां अगर नशे का सेवन करते होंगे तो उनको नशे के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि नशे का सेवन करना वों छोड़ दें।

नशे से दूरी, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सलाह दिया गया शास.उच्च.माध्य.विद्यालय मुजगहन के छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बताया एवं नशे से दूर रहने को कहा गया। उन्होंने खा कि अगर कोई आस पास या जान पहचान के व्यक्ति ज्यादा ही नशे कि लत में है तो उनका काउंसलिंग कर नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर उनको नशे से निजात दिलाया जायेगा।

नशा मुक्ति से परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है,नशे से हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है,आज के युवा पीढ़ी को नशा के गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता है,आज के लाखों युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं,जिसके चलते हत्या लूट डकैती जैसे जनघन्य अपराध कर रहे हैं । जिसको रोकना बहुत ही जरूरी है । इस अभियान का यही मकसद है धमतरी के लोगों को नशा मुक्त करने के लिये जागरूक करना है। धमतरी जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में धमतरी पुलिस का प्रयास लगातार जारी रहेगी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *