जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, पुलिस ने प्रसंग में आत्महत्या की जताई आशंका

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ महामाया थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका शव मिला है. पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है.

आज भी समाज में प्रेम-विवाह करने वालों को हिकारत की नजर से देखी जाती है. जब कोई लव मैरिज करने की बात करते हैं तो उसके घर वाले विरोध करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में इश्क करने वले मजबूर होकर मौत को गले लगा लेते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूजे के होना चाहते थे, लेकिन उनके घर वालों ने विरोध किया तो दोनों ने जहर खाकर जान दे दी.

कोल्ड ड्रिंक मिलाया जहर

बालोद जिले में प्रेमी जोड़े ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. यह घटना महामाया थाना क्षेत्र की है जहां आडेझर गांव में महामाया से आते वक्त घुसने के मार्ग में 100 मीटर दूर जंगल मे देर शाम दोनों की लाश देखी गई. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल जप्त कर जांच में जुट गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी का निवासी है. जिसकी उम्र 22 वर्ष है, वहीं मृतिका संध्या किरंगे पिता हिरालाल किरंगे 21 कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली है.

घर से भागकर निकले थे दोनों

मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे और घर से भागकर निकले थे, जिसके बाद परिजनों ने उनके शादी से इनकार करने पर दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार को परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोहला थाने में कि थी सूचना के अनुसार युवती घर से कहीं चली गई थी. जिसकी सूचना पुलिस को परिजनों ने दी.

जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया था तो पता चला कि रविवार को युवक और युवती खाने आने वाले थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों ने बालोद जिले पहुंच आत्महत्या कर ली. वहीं बालोद एसपी जीतेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने सुसाइड किया है. इन्वेस्टिगेशन की जा रही है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *