5 Crore crabs: सड़कों पर 5 करोड़ केकड़ों के एक साथ चलने से सड़क पर आम इंसान का चलना मुश्किल हो गया। इतने सारे केकड़े जब सड़क पर एक साथ आये तो मानो ऐसा लग रहा था जैसे सड़क पर रेड कारपेट बिछा हो। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड में नवम्बर से जनवरी के बीच लाल केकड़े बाहर आते है, यह दुनिया के यूनिक जीव कहलाते है।
यहाँ केकडो की संख्या इतनी अधिक होती है कि सडको पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। लाल रंग के ये केकडे़ समुद्र की ओर इसलिए जाते है ताकि वे बच्चो को जन्म दे सके। वही पर्यटक क्रिसमस द्वीप का नजारा देख हैरान हो गए। हर साल नवम्बर से जनवरी के बीच यह लाल केकड़े पश्चिमोत्तर ऑस्ट्रेलिया जंगल से नैशनल पार्क के तट की ओर जाते है।










