शादी-विवाह के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए भी मैनेंजमेंट कंपनी, सोशल मीडिया पर स्टार्टअप वायरल, पढ़ें ये दिलचस्प स्टोरी

अब तक आपने शादी विवाह या किसी बड़े सेलिब्रेशन के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी देखा होगा, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी कंपनी का पोस्टर वायरल हो रहा है जो आपके अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक काम मैनेज करेगी। सोशल मीडिया पर एक सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी इन दिनों चर्चे में है।अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को मैनेज करने के लिए यह बिजनेस मॉडल , एक स्टार्टअप के रूप में नजर आ रहा है। इस कंपनी के स्टाल की तस्वीर आईएएस अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कैप्शन में यह भी लिखा है की “आखिर इसकी क्या जरुरत है ? वहीँ कई अन्य यूजर भी अपने सोसल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट कर अलग अलग कैप्शन दे रहे है।यहाँ है अंतिम संस्कार करने वाली कंपनी

एक इवेंट में अंतिम संस्कार करने वाली कंपनी का स्टाल लगा था. बताया जा रहा है की यह कंपनी मुंबई की है, कंपनी का उद्देश्य शोक से पीड़ित रिश्तेदारों और परिजनों को राहत और तनाव मुक्त कर उन्हें आराम प्रदान करना है. वहीँ मृत्यु के बाद सभी कार्यक्रमों का ध्यान रखेगी।वहीँ कई यूजर ने बताया कि इस तरह अंतिम संस्कार सेवा की कंपनी अमेरिका में भी मौजूद है. भले ही यह भारत के लिए एक आश्चर्यजनक बात है। इसके साथ ही जिस परिवार में देखभाल के लिए पर्याप्त लोग नहीं है या जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *