सड़क हादसे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मौत, दो दोस्तों की हालत गंभीर

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में एक भीषण सड़क हादसे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रोहित भाटी की मौत हो गई है। उनकी तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ। हादसे में कार सवार भाटी के दो दोस्त घायल हो गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 25 वर्षीय रोहित भाटी उर्फ राउडी भाटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक दोस्त का ग्रेटर नोएडा और दूसरे दोस्त का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाटी अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी से लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 3 बजे चुहड़पुर अंडरपास के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के दौरान रोहित भाटी खुद अपनी मारुति स्विफ्ट कार चला रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त मनोज और आतिश दोनों जख्मी हो गए।

गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाटी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे लोकप्रिय थे। उनके वीडियो पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आते थे। भाटी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे। भाटी की मौत की खबर मिलने के बाद उनके कई प्रशंसकों ने अंतिम संस्कार की रील और वीडियो पोस्ट किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *