सोनाली फोगाट मर्डर केस में दायर हुई चार्जशीट, CBI ने सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को बनाया आरोपी

नई दिल्ली। सोनाली फोगाट हत्याकांड में CBI ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देकर हत्या करने का आरोप लगा है। इन दोनों को गोवा पुलिस ने कत्ल के आरोप में तभी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब CBI ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर ली है।

सोनाली फोगात की मौत गोवा के कर्लिज बार में 23 अगस्त की रात को हुई थी। केस की जांच पहले गोवा पुलिस ने की थी। उसके बाद मामले को सीबीआई को सौंपी गई थी। सोमवार को गोवा की कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई। सीबीआई ने मामले में गिरफ्तार किए गए सांगवान और सुखविंदर सिंह से कोलवाले जेल में पूछताछ की थी।सीबीआई ने गोवा पुलिस के दस्तावेजों की भी जांच की है, जो 500 से अधिक पन्नों का है। इसमें गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने अपराध स्थल कर्लीज को भी फिर से रिक्रिएट किया, जहां फोगाट को कथित तौर पर ड्रग्स दिया गया था। सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस और सीबीआई दोनों ने गोवा से लेकर हरियाणा में हिसार, रोहतक और गुरुग्राम तक तफ्तीश की थी। सोनाली की बहन और परिजनों ने सुधीर सांगवान पर हत्या का आरोप लगाया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *