जिंदल स्टील एण्ड पावर प्लांट गैस पाइप फटने से 5 झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के पतरापाली क्षेत्र में स्थित जिंदल स्टील एण्ड पावर प्लांट के डीआरआई टू में अचानक गैस पाइप फट जाने से उसकी चपेट वहां काम कर रहे एक दर्जन श्रमिक आ गए। हादसे में श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सभी का इलाज जिंदल के ही ओपी फोर्टिस अस्पताल में किया जा रहा है।

बता दे कि यह घटना शाम साढ़े 4 बजे की है और डीआरआई टू में काम करने के दौरान अचानक एक गैस पाईप की लाईन फट गई। जो आक्सीजन पाइप लाईन थी.। इसके चलते वहां काम कर रहे कुछ श्रमिक झुलस गए हैं। जिन्हें जिंदल प्रबंधन द्वारा ओपी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *