बड़ा हादसा : नदी में पलटी 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में 34 यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव सवार सभी लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 2 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शीतला घाट के सामने गंगा नदी के बीचों बीच हुआ था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सवा सात बजे केदार घाट से 34 यात्रियों को लेकर चली नाव शीतला घाट के सामने पहुंची थी। तभी नाव का पटरा टूट गया। पटरा टूटते ही नाव नदी में डूबने लगी। यह देख नाविक ने पानी में छलाग लगी दी और यात्रियों को छोड़ भाग गया। लोगों की चीख पुकार सुन दूसरे नाविकों और घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और एक-एक करके सभी 34 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया।घटना में एक दंपति की हालत गंभीर बताई जा गई है, जिसमें से महिला को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गय, जबकि पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया। सभी नाव सवार यात्री आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों वाराणसी की यात्रा पर हैं। कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। मामले की जांच की जा रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *