CRIME : वाहन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैंक में सीज गाड़ियों को दिलाने के नाम पर आरोपी ने ठगी किया था। जिसके खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोपी खुद को रेलवे का कर्मचारी और बैंक में अच्छी पहुंच बताकर लोगों से ठगी करता था। सीज गाड़ियों को सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर आरोपी ठगी करता था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रार्थी राजेश मुधोलकर पिता गंगाधर मुधोलकर साकिन प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नितिन मुदलियार ने सिजिंग की गई वाहन हुडई आई 20 को 3 लाख रूपये में दिलाने के लिए प्रार्थी से एडवांस में 67500रू गूगल पे से व 67500 रूपए अपने भाभी के खाता से ऑनलाइन किये। कुछ दिन बाद 50 हजार रूपए मांगने पर ऑनलाइन ट्रांसफर किये है। कुल 185000 रूपए लेने के बाद भी आरोपी द्वारा प्रार्थी को किसी प्रकार का वाहन नही दिया। इसी तरह नयापारा रायपुर निवासी शेख आसिफ से भी वाहन दिलाने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रूपए का ठगी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 1009 / 22 धारा 420 भादवि कायम कर आरोपी नितिन मुदलियार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर प्रार्थी एवं शेख आसिफ से वाहन दिलाने का झांसा देकर पैसा लेना स्वीकार किये है, आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *