CG CRIME : डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या, आरोपी बेटे ने जमीन विवाद में ली बुजुर्ग की जान

गरियाबंद। जिले में एक युवक ने जमीन विवाद में अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को शनिवार को मोंगरा निवासी ठग्गुराम नागवंशी(55) की हत्या की सूचना मिली थी। ठग्गुराम के बड़े बेटे बजरंग नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि मैं सुबह के वक्त पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर सिर्फ उसके ही पिता थे। वहां से वापस आने पर मुझे अपने पिता की खून से लथपथ लाश मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

ठग्गुराम के भाई सबेराम नागवंशी ने पुलिस को बताया कि ठग्गुराम का छोटा बेटा यशवंत नागवंशी(27) सुबह के वक्त घर आया था। इसके बाद वह अपने पिता से विवाद करने लगा। उसने ही अपने पिता की हत्या की है। जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी यशवंत की तलाश शुरू कर दी थी।

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने पिता के घर पर नहीं रहता है। वह चुरकीदादर में रहकर मजदूरी करता है। ये इलाका ओडिशा से लगा हुआ है। इस पर पुलिस की टीम ने चुरकीदादर में दबिश दी। मगर आरोपी नहीं मिला। तलाश के बाद आरोपी चुरकीदाजर से लगे ओडिशा के नुआपाडा जंगल मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे पिता के पास 10 एकड़ से ज्यादा जमीन थी। मैं चाहता था कि मुझे ठीक ठाक जमीन मिल जाए। इसलिए मैं कई बार उससे ये मांग कर चुका था। शनिवार सुबह भी जमीन अपने नाम करवाने की मांग करने गया था। लेकिन उसने मुझे अधिक जमीन देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर मैंने अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *