हाथी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, करंट लगने से गई जान, 2 गिरफ्तार

सूरजपुर। सूरजपुर के पकनी गांव में मिले व्यस्क हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। वन विभाग के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा करंट का तार बिछाकर हाथी का शिकार किया गया है। इस मामले में वन विभाग दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही है। वन विभाग उन आरोपियों का भी तलाश कर रहा है। फिलहाल वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बता दें पिछले 4 सालों में तस्करों के द्वारा करंट का तार बिछाकर 3 हाथियों का शिकार किया जा चुका है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *