IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का जवान घायल, इलाज जारी

बीजापुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को साथियों ने बीजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल जवान का नाम दीपक पासवान बताया जा रहा है। जो CRPF के 168 बटालियन में पोस्टेड है। I मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह को देखते हुए बीजापुर में फोर्स अलर्ट है। मंगलवार को CRPF 168 बटालियन के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान गलगम के जंगल में पहुंचे। सर्चिंग करते वक्त एक जवान दीपक पासवान का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। जवान को गंभीर चोटें आईं हैं। साथियों ने फौरन घायल को घटना स्थल से निकाला। CRPF के डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार करने के बाद बीजापुर जिला अस्पताल लाया है, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। बेहतर इलाज के लिए जवान को एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया जा सकता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *