दो बहनों ने त्यागे सांसारिक सुख, परिवार की मोहमाया छोड़ ली जैन दीक्षा

रायपुर : शांतक्रान्ति संघ के जैनाचार्य श्री विजयराज जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी पूज्य प्रभावती म.सा. के मुखारवृन्द से आज दादबाड़ी रायपुर में लगभग 4000 श्रद्धालुओं के मध्य, दो आत्माओं- बहन मनीषा साहू और बहन मुस्कान बाघमार ने संसार व भौतिक सुखों का त्याग कर, संयम अंगीकार किया। आज से इनका अभी सांसारिक सुख साधनों व रिश्तों से नाता टूट गया।

दोनों को क्रमशः महकप्रभा व मोहकप्रभा के नाम से अलंकृत किया गया। दीक्षा लेने के पूर्व दोनों के केश मुंडन व वस्त्र परिवर्तन करवाए गए। माहौल इतना मार्मिक है कि, उपस्थित जन बहुत भावुक हो उठे। विशेषरूप से साहू समाज की बिटिया मनीषा का, जैन दीक्षा अंगीकार करना विशेष सुर्खियों में रहा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *