हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत

जशपुर। कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ पंचायत के बढ़नीझरिया सिकीपानी गांव में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे है। मृत हाथी के पोस्ट मार्टम और इसे दफनाने की तैयारी शुरु हो गई है।

जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल कल केनाडांड़ पहुंचा था। स्थानीय रहवासियों के अनुसार रात भर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े हुए हाथी के शव पर पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बढनीझरिया गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी के सम्पर्क में आने से घटना हुई होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *