पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य अभी भी फरार

रायपुर। राजधानी में एक युवक से नशे के लिए पैसे मांगने पर नहीं देने पर आरोपी ने धमकी दिया और मारपीट किया। इतने में आरोपी का मन नहीं माना तो आरोपी वापस अपने साथियों को लेकर आया और लाठी-डंडे से युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के अनुसार, डंगनिया में बाहर पढ़ने आया युवक राजेश कुमार सरकार किराए के मकान पर रह कर पढ़ाई करता है। 28 नवंबर की रात्रि करीबन 10ः30 बजे युवक अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला था तभी मोहल्ले का रहने वाला दुर्गेश यादव मिला जो प्रार्थी से नशा करने के लिए पैसा मांगने लगा, प्रार्थी पैसा देने से मना किया तो दुर्गेश अश्लील गली देने लगा। प्रार्थी द्वारा गाली देने से मना करने पर दुर्गेश यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का एवं पास में पडे ईंट से मारपीट कर चला गया। कुछ समय बाद दुर्गेश यादव अपने अन्य साथियों के साथ फिर आकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए लाठी डंडा से मारपीट किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध डीडी नगर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं इस मामले पर पुलिस ने प्रार्थी से घटना व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी के दौरान घटना के मुख्य आरोपी दुर्गेश यादव जो पूर्व में भी धारा 327, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के प्रकरणों में थाना डी.डी.नगर से 04 बार जेल निरूद्ध रह चुका है, को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – दुर्गेश यादव पिता नरेन्द्र यादव उम्र 23 साल साकिन डंगनिया साई मंदिर यादव मोहल्ला थाना डी डी नगर रायपुर।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *