Electric Truck : Tesla ने लॉन्च किया सेमी इलेक्ट्रिक ट्रक, 3 गुना ज्यादा पावरफुल, तगड़ी रेंज

टेस्ला ने अपने इलेक्ट्रिक सेमी ट्रक की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि ये ट्रक सड़क पर मौजूद किसी भी डीजल ट्रक की तुलना में 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली है।

कंपनी के CEO एलन मस्क ने नेवादा के स्पार्क्स में कंपनी की गीगाफैक्ट्री में आयोजित एक कार्यक्रम में सॉफ्ट-ड्रिंक कंपनी पेप्सी को पहला ट्रक डिलीवर किया। पेप्सी ने दिसंबर 2017 में 100 ट्रकों का ऑर्डर दिया था, जब पहली बार टेस्ला सेमी को एक इवेंट में रिवील किया गया था।

फ्यूचर ऑफ ट्रकिंग

टेस्ला ने सेमी को फ्यूचर ऑफ ट्रकिंग बताया है। मस्क ने इवेंट में कहा, ‘आप उसे चलाना चाहते हैं। मेरा मतलब है, ऐसा लगता है कि यह चीज भविष्य से आई है।

ब्रेकिंग से बैटरी चार्ज

सेमी ट्रक में जैकनाइफिंग (दो भागों में बंटे बड़े ट्रक का नियंत्रण से बाहर हो जाना और अचानक खतरनाक रूप से एक ओर झुक जाना) को रोकने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल, बैटरी एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए रिजनरेटिव ब्रेकिंग (ब्रेकिंग का एक मेथड जिसमें ब्रेक लगाने पर निकली एनर्जी को स्टोर किया जाता है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *