महिला को श्रद्धा हत्याकांड जैसी धमकी, कहा- मैं तेरे 70 टुकड़े…

धुले: दिल्ली हत्याकांड के बाद अब महाराष्ट्र के धुले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां रहने वाली एक महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने श्रद्धा की तरह हत्या करने की धमकी दी है। आरोपी ने महिला को धमकाया है कि ‘श्रद्धा वाकर के 35 टुकड़े किए गए थे, लेकिन मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा।’
धुले की पीडित महिला ने शिकायत में कहा है कि वह अपने लिव इन पार्टनर अरशद सलीम की प्रताड़ना से तंग आ गई है। सलीम ने धमकी दी है कि यदि वह उसकी मर्जी से नहीं चली तो वह उसके 70 टुकड़े कर देगा।

धुले पुलिस को 29 नवंबर को की गई शिकायत में महिला ने अरशद सलीम पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं। महिला के अनुसार पहले उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन उसकी 2019 में दुर्घटना में मौत हो गई। 2017 में उसे पूर्व पति से एक बच्चा हुआ था।

पहले पति की मौत के बाद वह खुद को हर्षल माली बताने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई। असल में वह अरशद सलीम मलिक था। वह उसे धुले के लालिंग गांव के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसने वीडियो भी बना लिया था और बाद में वह वीडियो की आड़ में धमकाने लगा।

इसके बाद दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया। जुलाई 2021 में दोनों आमलनेर गए और वहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक शपथ पत्र तैयार किया। तब उसे पता चला कि इस व्यक्ति का नाम हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद मलिक है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *