मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश, 4 दिन की मिली रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यप्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। ईडी ने न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सौम्य चौरसिया को पेश किया। ईडी ने सौम्या को लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। अब सौम्या चौरसिया की अगली पेशी 6 दिसंबर को की जाएगी।सौम्या चौरसिया को मनी लांड्रिंग मामले में हिरासत में लिया गया है। बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद आंबेडकर अस्पताल में जांच कराने ले गई थी। वहां मेडिकल कराने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया। ईडी का कहना है कि सौम्या चौरसिया के विरूद्ध मनी लांड्रिंग के मामले में सबूत मिले हैं और इन दस्तावेजों और सबूतों की जांच चल रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *