CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात , राजधानी में सक्रिय वाहन चोरी करने वाला गिरोह

रायपुर। राजधानी के कई रहवासी इलाकों में इन दिनों वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मामले में पुलिस के हाथ भी खाली है। कॉलोनियों से लगातार हो रही बाइक चोरी के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। अब शहर में वाहन चोरी का लाइव वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार बड़ी सफाई से चोर बाइक चुराकर ले जा रहा है।

यह घटना रविनगर लीली स्कूल के पास सरदार उपकार सिंह छाबड़ा के बंगले के समीप की है। यहां पर 8 से 10 दुपहिया वाहन खडे हैं और इस दौरान एक युवक टहलता हुआ पहुंचा। कुछ देर तक इधर उधर देखा और अपने पास रखी मास्टर की से हैंडल लॉक खोला और बड़ी आसानी ने बाइक में बैठकर फरार हो गया। युवक ने जिस मोटर साइकिल को चुराया वह एचएफ डिलक्स है जिसका नंबर सीजी 04 के पी 1432 है। यह पूरी घटना बंगले में सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गई। वाहन के मालिक सरदार उपकार सिंह छाबड़ा ने तत्काल जिसकी शिकायत सिविल लाईन थाना में की है। फिलहाल पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *