नमस्कार मैं ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ से बोल रहा हूं! 25 लाख की लॉटरी के चक्कर में रोजगार सहायक को लगाया इतने लाख का चुना

अंबिकापुर : कौन बनेगा ​करोड़ पति में लॉटरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक रोजगार सहायक पंकज प्रधान से ठग ने KBC में 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया था। इस झांसे के लालच में आकर सहायक ने अलग-अलग खातों में 4 लाख रुपए डाल दिए।

जिसके बाद सहायक ने दरिमा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करावाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी हो रही है। बदमाश युवाओं व महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। आए दिन ठक कई लोगों को अपना शिकार बना रहे है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *