छुई खदान हादसे में मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

बस्तर। जिले के जगदलपुर के समीप कल मालगांव के छुई खदान में हुये हादसे में मृत ग्रामीणों का शव देर रात पोस्टमार्टम उपरांत गाँव लाया गया, आज एक साथ उन सभी मृतकों की शव यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन ने किया है, वही इस हादसे के बाद पूरे गाँव मे मातम छाया हुआ है।प्रेदश के मुख्यमंत्री ने इस घटना की शोक जताया व मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा किया। विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधी व समाज सेवी संगठन के लोग भी घटना स्थल मालगाँव पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिल कर इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देने पँहुचे। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरवासी मौजूद रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *