केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह पीएम मोदी का जताया आभार , छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रायपुर। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात वंदे भारत एक्सप्रेस 11 दिसंबर से शुरू की होने जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक का सफर तय करेगी। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।

केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात पर रेणुका सिंह ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए प्रदेश के सभी लोगों की तरफ से पीएम मोदी और केंद्र सरकार का अभिवादन किया। उन्होंने कहा प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *