ATM से ठगी करने वाले 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर। एटीएम कार्ड जाम कर पुलिस आरक्षक से 50 हजार की ठगी करने के मामले में अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी पुलिस ने पलामू झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्लू का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन में कार्ड जाम कर ठगी करते थे।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी भावना गुप्ता ने बताया 30 नवंबर को प्रतिक्षा बस स्टैंड के पास दरिमा थाने में पदस्थ आरक्षक अमित कुजुर बैलेंस जांच करने एटीएम गया हुआ था। बैलेंस जांच करने के दौरान एटीएम कार्ड मशीन में फस गया तभी बाहर खड़े दो अन्य व्यक्तियों ने सहयोग करने के नाम पर आरक्षक से एटीएम का पिन देखकर रजिस्टर मोबाइल नंबर से फोन करने की बात कहते हुए उसे घर भेज दिया और दोनों आरोपी आरक्षक का एटीएम कार्ड लेकर मौके से फरार हो गए।

अलग-अलग दो एटीएम मशीन 50 हजार रकम निकाल लिये जिसके बाद पुलिस आरक्षक ने इसकी शिकायत मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी शिकायत के बाद जांच पर मणिपुर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के साथ ही साइबर सेल की मदद ली साइबर सेल के अथक प्रयासों के बाद पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों को पकड़ने पलामू झारखंड रवाना हुई। जहां तीन आरोपियों जिनमें कपिल विश्वकर्मा आत्मज अशोक विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन कालपी थाना कालपी जिला जालौन उत्तर प्रदेश, नीरज निषाद आत्मज नाथूराम निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन कालपी थाना कालपी जिला जालौन उत्तर प्रदेश, अजय कुमार निषाद आत्मज छोटे लाल निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन शेखपुरगोड़ा थाना कालपी जिला जालौन उत्तर प्रदेश .को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कारित करना स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 हजार रु नगद, सात एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त एक कार जब किया है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं जिले के एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के द्वारा एटीएम कार्ड फसाने के लिए किसी ग्लू का इस्तेमाल करते थे जिससे कि एटीएम में पहुंचने वाले एटीएम धारक का एटीएम कार्ड मशीन में ही फस जाता था जिसे निकालने और सहायता करने के नाम पर आरोपी उसे ठगी का शिकार बनाते थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *