BJP ने तहसील ऑफिस का घेराव कर नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम

सूरजपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आज सूरजपुर तहसील ऑफिस का घेराव कर NH 34 पर चक्का जाम किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, यह पूरा मामला भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह के सरकारी जमीन पर कब्जा से लेकर जुड़ा हुआ है। आरोप है कि तहसीलदार के द्वारा पुष्पा सिंह को सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 6 दिसंबर तक तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब पेश करना था, लेकिन जवाब पेश करने की तारीख के पहले ही तहसीलदार ने कथित तौर पर कब्जा किए गए जमीन पर निर्माण को गिरा दिया। जिसको लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश है, उनका आरोप है कि तहसीलदार कांग्रेस के सह पर काम कर रहे हैं और भाजपा के नेताओं को परेशान कर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *