पुलिस ने मकान में दबिश देकर 16 सटोरियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में एक मकान में दबिश देकर ऑफलाइन सट्टे के अवैध कारोबार को ध्वस्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 16 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 76 हजार कैश और 3 लाख से ज्यादा का सट्टा पट्टी जब्त किया गया है।

दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गया नगर में एक मकान में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगती है। वहां पर सट्टे का कारोबार संचालित किया जाता है। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने एक टीम गठित कर भागवत देशमुख के मकान में दबिश दी। मौके से कई सट्टेबाज गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने सटोरियों के पास से 76 हजार कैश और 3 लाख से अधिक की सट्टा पट्टी जब्त की है। पुलिस ने इस अवैध सट्टे का कारोबार संचालित करने वाले भागवत देशमुख समेत 16 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *