सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हिमाचल( himachal) के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर डेढ़ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथग्रहण करेंगे। इनके साथ डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

देश के किसी भी राज्य में कांग्रेस( congress) को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला है। इसलिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर शिमला से पूरे देश को संदेश देना चाह रही है। हालांकि शक्ति प्रदर्शन के लिए पार्टी को बहुत कम टाइम मिला है, क्योंकि CM चेहरा होने के 19 से 20 घंटे के भीतर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।

CM और डिप्टी CM तय होने के बाद कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

CM और डिप्टी CM तय होने के बाद कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो आज केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *